सामाजिक संगठनों ने कलेक्टर जामोद को भावभीनी विदाई दी



दतिया राज्य शासन द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना होने पर जारी आदेश के अनुसार दतिया कलेक्टर बीएस जामोद को मध्यप्रदेश शासन सचिव जेल एवं परिवहन बनाया जा चुका है। निवर्तमान कलेक्टर श्री जामोद के अल्प समय में दतिया जिले में किए गए जनोन्मुखी कार्यक्रमों, अभियानों की स्थिति को बेहतर करने हेतु किए गए प्रयासों की सराहना करते हुए रोटरी क्लब दतिया मिडटाउन परिवार ने माँ पीताम्बरा की प्रतिमा, शॉल व श्रीफल भेंट कर भावभीनी विदाई दी गई।




भावभीनी विदाई के अवसर पर रोटरी क्लब के अध्यक्ष पंकज जड़िया, डॉ. एके खरे आयुर्वेद अधिकारी डायरेक्टर सर्विस प्रोजेक्ट डॉ. दिनेश सामनानी दन्त रोग विशेषज्ञ क्लब बुलेटिन एडिटर, डॉ. भारती बाथम आयुर्वेद अधिकारी एंव  सह सचिव रोटरी क्लब रोटेरियन अशोक सोनी डायरेक्टर मेम्बरशिप ,सहायक प्राध्यापक मेडिकल कॉलेज  रोटेरियन डॉ हेमन्त जैन डायरेक्टर क्लब एडमिनिस्ट्रेशन, संतोष उपाध्याय,ज्ञानसिंह दांगी, डीसीआरएफ सदस्य रोटे. अशोक शाक्य, समाजसेवी अनिल भार्गव, आस व एमएचआरसी सदस्य रोटे. सरदार सिंह गुर्जर, अर्जुन सोनी, रोटरी क्लब दतिया मिडटाउन के सचिव व संचालक स्वदेश ग्रामोत्थान समिति रामजीशरण राय सहित रोटेरियन व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने निवर्तमान संवेदनशील कलेक्टर श्री जामोद को उनके सामाजिक मुद्दों पर किए गए ज़मीनी प्रयासों की सराहना करते हुए उनकी आगामी पदस्थापना में सतत प्रगतिशील रहें उनको शुभकामनाएं देते हुए भावभीनी विदाई दी। 



                    दतिया में पहली बार निवर्तमान प्रशासनिक अधिकारी की भावभीनी विदाई से हर क्षेत्र के लोगों में निराशा व्याप्त है उनके द्वारा भावभीनी विदाई देते हुए उनके निरतंर प्रगति पथ पर अग्रसर रहने की शुभकामनाएं दी साथ ही निवर्तमान कलेक्टर श्री जामोद को राजस्व, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं अन्य विभागीय अधिकारियों के साथ ही सामाजिक संगठनों, पत्रकार संगठनों आदि द्वारा भावभीनी विदाई दी।