मुरैना जनपद के ग्राम रिठौराका पुरा के श्री ब्रजराज ने बताया कि बच्चो की पढ़ाई-लिखाई एवं नौकरी में सबसे पहले आय प्रमरण प़त्र की मांग की जाती है। पढ़ाई के साथ-साथ सभी दस्तावेज व्यक्ति के पास होना बहुत जरूरी है, किन्तु यह प्रमाण-पत्र मेरे पास नहीं था, अपने साथियों से पूछा कि आय प्रमाण पत्र बनवाने के लिये कहां जाना पड़ेगा। तब उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा ’’समाधान एक दिवस के तहत आय प्रमाण-पत्र, मूल निवासी या अन्य प्रमाण पत्र जैसे दस्तावेज चन्द्र मिनटों में समाधान एक दिवस के तहत बनकर तैयार किये जाते है। इस योजना के तहत जनपद एवं नगरीय निकायों में लोकसेवा केन्द्र गठित किये गये है। जिनमें कलेक्टर के आदेशानुसार अलग-अलग दिन के लिये अधिकारी तैनात किये गये है जो अधिकारी सारे कार्य छोड़कर उस दिन समाधान योजना का कार्य यानी पूरे दिन में जो भी आवेदन प्राप्त होते है, उनका त्वरित गति से निराकरण करते है। इसके तहत ब्रजराज को आय प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया। ब्रजराज ने बताया कि शासकीय कार्यालय में इतनी तत्परतापूर्वक कार्य हो रहे है। तत्काल सेवा से उसे समय व धन की बचत हुई है। लोकसेवा केन्द्र से आय प्रमाण पत्र पाकर ब्रजराज खुशी-खुशी मध्यप्रदेश सरकार को धन्यवाद देते हुए अपने घर को रवाना हो गया।
मुरैना जनपद के ग्राम रिठौराका पुरा श्री ब्रजराज को जब चन्द मिनटों में आय प्रमाण-पत्र मिला, तब उनके चेहरे की मुस्कान झलक रही थी। यह सब प्रदेश सरकार की समाधान एक दिवस योजना से साकार हुआ है।