रायसेन | |
सांची में महिला एवं बाल विकास परियोजना कार्यालय में आधार पंजीयन केन्द्र का शुभारंभ अतिरिक्त तहसीलदार श्री सुनील प्रभास द्वारा किया गया। परियोजना अधिकारी श्रीमती योगेन्द्र राज ने बताया कि इस केन्द्र में आधार कार्ड बनाने तथा अपडेशन सहित आधार से संबंधित सभी कार्य किए जाएंगे। इस केन्द्र के संचालन से आमजन की आधार से संबंधित समस्याओं का शीघ्र निराकरण हो सकेगा। |
महिला एवं बाल विकास परियोजना कार्यालय सांची में आधार केन्द्र का शुभारंभ