ग्वालियर। न्यायिक मजिस्ट्रेट ने मारपीट व गोली चलाने वाले आरोपित अशोक किरार व अन्नाू तोमर को जेल भेज दिया। थाना ग्वालियर में छोटू ने 12 फरवरी को शिकायत की थी। उसे अशोक किरार व अन्नाू तोमर ने गालियां दी थीं और किला गेट पर उसके ऊपर गोली भी चला दी थी। इस गोली से किसी की भी जान जा सकती थी। साथ ही गोली की आवाज सुनकर लोग भी भयभीत हो गए। पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
मारपीट व गोली चलाने वाले को भेजा जेल