जिले में किसानो की रबी फसलो के लिए पंजीयन 28 फरवरी तक जारी रहेगा
भिण्ड | 


कलेक्टर श्री छोटेसिंह के निर्देशन में जिले में किसानो की रबी फसलो के लिए बनाये गये 43 पंजीयन केन्द्रो पर पंजीयन का कार्य जारी है। इन पंजीयन केन्द्रो पर गेहूँ के पंजीयन के साथ चना, मसूर, सरसो का भी पंजीयन की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। यह पंजीयन का कार्य 28 फरवरी 2020 तक जारी रहेगा।
    जिला आपूर्ति अधिकारी भिण्ड ने बताया कि भिण्ड जिले में रबी मौसम 2020-21 में गेहूँ के उपार्जन कार्य के साथ-साथ चना, मसूर, सरसों के पंजीयन की सुविधा किसानो के लिए 43 केन्द्रो पर उपलब्ध कराई गई है। इन केन्द्रो पर 43 संस्थाएं कृषको के पंजीयन का कार्य 10 फरवरी 2020 से कर रही है। जिले के किसानों की रबी फसलो के लिए पंजीयन का कार्य 28 फरवरी 2020 तक जारी रहेगा।