अंतिम चयन सूची जारी
मोह | 


आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं मिनी आंगनबाड़ी केन्द्र की कार्यकर्ता के अंनन्तिम चयन के प्राप्त दावे, आपत्तियों का निराकरण जिला स्तरीय आपत्ति निराकरण समिति द्वारा 14 फरवरी को किया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास ने दमोह शहरी, बटियागढ़ एवं पथरिया आपत्ति निराकरण अंतिम चयन सूची का प्रकाशन किया है।


   प्राप्त जानकारी के अनुसार कार्यकर्ता वार्ड 15 केन्द्र क्रमांक 29  दमोह शहरी के लिए श्रेता चरार एवं कार्यकर्ता वार्ड 24 केन्द्र क्रमांक 76 दमोह शहरी के लिए निशी, कार्यकर्ता केरबना बटियागढ़ के लिए मनीषा, सहायिका बकैनी पथरिया के लिए भवानी एवं कार्यकर्ता केवलारी पथरिया के लिए रचना अंतिम चयन सूची में शामिल है।
   इसी प्रकार प्रतीक्षा सूची में चयनित आवेदिका शारदा, प्रियंका, मंजूश्री, सीमा, वर्षा शामिल है। अंतिम चयन सूची अनुसार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आंगनबाडी सहायिका के नियुक्ति आदेशों के विरूद्ध जारी होने के 30 दिवस के भीतर प्रथम अपील कलेक्टर जिला दमोह के समक्ष की जा सकेगी।