मथुरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की धर्मपत्नी जशोदा बेन परिवार के साथ शुक्रवार की दोपहर श्रीकृष्ण जन्मस्थान पहुंचीं। यहां पर उन्होंने केशवदेव और गर्भगृह में योगीराज श्रीकृष्ण के दर्शन और पूजा-अर्चना की। करीब 25 मिनट जन्मस्थान में दर्शन और उसकी भव्यता को निहारने के बाद जशोदा बेन वहां से निकलीं।
दोपहर करीब पौने तीन बजे दर्शन को श्रीकृष्ण जन्मस्थान पहुंचीं जशोदा बेन ने मीडिया के सवालों का जवाब भी नहीं दिया, पर वे इस दौरान श्रीकृष्ण जन्मस्थान के दर्शन करके काफी प्रसन्न नजर आईं। जन्मस्थान की भव्यता की तारीफ करने में पीछे नहीं रहीं।
यह पहला मौका नहीं है, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की धर्मपत्नी मथुरा दर्शनार्थ को आईं हों। इससे पहले भी मथुरा-वृंदावन के प्रमुख मंदिरों में दर्शन कर चुकी हैं।