गांधी यात्रा ने चौथे दिन प्रस्तुत किये 6 कार्यक्रम

मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ की पहल पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधीजी की 150 वीं जयंती से शुरू की गई, गांधी दर्शन यात्रा ने विजयपुर विकासखण्ड में चौथे दिन 6 कार्यक्रम प्रस्तुत कर शहरी एवं ग्रामीणजनो को गांधीजी के विचारो से अवगत कराया।  
इस यात्रा के दौरान शहरी एवं ग्रामीण जनों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रदर्शनी, वीडियो फिल्म आदि का संचित्र दर्शन किया। इसके साथ ही गांधी दर्शन यात्रा के प्रचार रथो के माध्यम से गांव के प्रत्येक पड़ाव पर शो दिखाने की कार्यवाही की गई। जिसके संचित्र दर्शन कर ग्रामीणो ने गांधी जी के विचारो की जानकारी दी। साथ ही पड़ाव के दौरान नुक्कड नाटको की प्रस्तुति से लाभ उठाया।  
विजयपुर क्षेत्र में इस यात्रा के माध्यम से गांधीजी के विचारों पर आधारित फिल्मों का प्रदर्शन, मुख्यमंत्रीजी की वीडियो का संदेश और आश्रम भजनावली के रिकार्डिंग गीत प्रचार रथों के माध्यम से स्वास्थ्य केन्द्र विजयपुर एवं शा. प्रा. वि. सिरथरियापुर, ग्राम गोवर, गुन्निपुरा, शा. प्रा. वि. दाउदपुर, शा.प्रा.वि शिवलालपुर आदि चिन्हाकित गांवो में नुक्कड नाटक के माध्यम से प्रस्तुति दी। इसके पूर्व गत दिवस अन्धुपुरा में गांधी दर्शन यात्रा में माध्यम से नागरिको को गांधी जी के आदर्शो पर चलने के लिए प्रेरित किया।
इसी प्रकार यात्रा के अतंर्गत नुक्कड़ नाटक प्रदर्शित करने की व्यवस्था विकसित की गई है। इसके अलावा गांधी साहित्य से चयनित मूल्य-विचारों की पुस्तिकाओं का वितरण भी किया गया। साथ ही खाद्यी ग्रामोद्योग का स्टॉल भी प्रचार वाहन के माध्यम से लगाया गया।